लक्सर
शादी की दावत में आए डुमनपुरी गांव निवासी युवक को कुछ लोगों ने शादी समारोह के बाहर बुलाकर उसकी दौड$ा दौड$ाकर पिटाई कर दी। इससे समारोह में हड$कंप मच गया। लोग इक_ा हुए तो हमलावर मौके से भाग निकले। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक नर्सिंग होम में भर्तीं कराया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी मान सिंह के बेटे नीरज का दोस्त संजय पुत्र इलमचंद लक्सर में रहता है। विगत दिन संजय की शादी थी। शादी से एक दिन पहले संजय के घर दावत चल रही थी। नीरज भी इसमे शामिल था। इसी दौरान एक बच्चे ने उसे बताया कि बाहर खड$ा एक युवक उसे बुला रहा है। नीरज बाहर निकला, तो पांच—छह युवको ने उसके साथ डंडे, सरिये व बैल्ट से मारपीट शुरू कर दी। इससे समारोह में भगदड$ मच गई। आसपास के लोग इक_ा हुए तो हमलावर मौके से भाग निकले।
बाद में संजय ने घायल नीरज को नगर के एक नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया। साथ ही उसके घर पर भी सूचना दी। सूचना पर परिजन भी नर्सिंग होम पहुंच गए। घायल नीरज का नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। जहां डाक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे है। नीरज के पिता ने अमन व आशीष पुत्रगण राजू निवासी अकबरपुर ऊ द व तीन—चार अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि नीरज की किसी से रंजिश नही है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।















































