Uncategorized

मीडिया से परहेज व परिवर्तन की आंधी में खूब उड़ा हैलीकॉप्टर

 

खानपुर से विधायक रहे लैंडहोरा रियासत के कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जब से राजनीति में आये तब से वो लगातार विधायक बनते रहे है। उन्होंने हमेशा सुर्खियों में रहने के लिए अपने शाही दबंग अंदाज में अलग अलग कृत्य किये है। उनके इन्ही अंदाजों को लेकर वो हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहे है। कई बार उनके वीडियो शोशल ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल होते रहे है। जिसके चलते वो कई बार मीडिया कर्मियों से खफा भी होते रहे। लेकिन बीते वर्ष कुछ मीडिया कर्मियों से उनकी सीधे सीधे झड़प भी हुई। जिसके कारण लोकल मीडिया जगत उनसे खफा हो गया।  इस बार कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन स्वयं चुनाव न लड़कर  धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रानी देवयानी सिंह को विद्यायक़ी का टिकट दिया गया। इसी बीच मीडिया जगत के एक कदावर पत्रकार ने चैंपियन को उन्ही के राजनीतिक अखाड़े में चुनोती देते हुए उन्ही की विधानसभा से ताल ठोक दी।  वही  देखते ही देखते पत्रकार का चुनाव निशान हैलीकॉप्टर उड़ने लगा। और चैंपियन कुंवर परिवार अपनी ही रियासत में चुनावी खेल में तीसरे पायदान पर पहुच गए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *