उत्तराखंड हरिद्वार

महिला सशक्तिकरण को लेकर चल रहे अभियान को सफल बनाने को ली वर्चुअल बैठक

बहादराबाद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य में आगामी सप्ताह महिला सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज  उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक आनलाइन व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
व्याख्यान माला के प्रथम दिवस पर थाना बहादराबाद नियुक्त प्रभारी महिला हेल्प डेस्क उपनिरीक्षक पूनम सिंह द्वारा उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री,कुल सचिव गिरीश कुमार अवस्थी,संयोजक महिला प्रकोष्ठ डॉ. श्वेता अवस्थी,सह संयोजक मीनाक्षी रावत विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओ के साथ आनलाईन मीटिंग के माध्यम से जुडकर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 1मार्च से 6 मार्च तक प्रदेश भर में चलाए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम में महिला सशक्तिकरण उत्तराखण्ड पुलिस ऐप गौरव शक्ति ऐप और पुलिस थाने पर नंबर के विषय में जानकारी साझा करते हुए कार्यस्थल पर महिलाआें के शोषण को रोकने के संबंध में विषय विशाखा गाइड लाइंस के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त  आंतरिक शिकायत समिति के संबंध में एक सारगर्भित वक्तव्य दिया गया। छात्र छात्राओ के प्रश्नों का उत्तर दिया गया। थाना बहादराबाद को व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में कु. रितिका द्वारा मंगलाचरण किया गया। तदुपरांत महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डा. श्वेता अवस्थी द्वारा प्रकोष्ठ के गठन एवं संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा से परिचित कराया गया। मुख्य वक्ता  पूनम सिंह द्वारा महिला सुरक्षा से जुडे विविध बिन्दुओ पर चर्चा की गई।उन्होंने बताया कि कैसे पीडित महिला अपनी पहचान बताए बगैर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। किस प्रकार कर्यस्थाल पर हो रहें शोषण से भी मुक्त हो सकती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया की प्रदेश सरकार एवं समस्त पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा के प्रति सजग हैं। व्याख्यान के बाद उनके द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी समाधान किया गया। डा. विन्दुमती द्विवेदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। शान्तिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मिनाक्षी सिंह रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा. अरविन्द नारायण मिश्र,डा. उमेश कुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहें।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *