उत्तराखंड हरिद्वार

पति की हत्या की धमकी देकर एक साल तक करता रहा दुष्कर्म

लक्सर।
पति को जान से मारने की धमकी देकर एक व्यक्ति महिला के साथ करीब एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। विगत दिन महिला को घर मे अकेली देख व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा विरोध स्वरूप शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गया। सूचना दिए जाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो साल पहले गांव के एक व्यक्ति ने उसके पति की हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आए दिन दुष्कर्म करने का दबाव डालने पर महिला ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया।
बताया गया है कि दो दिन पूर्व महिला घर में अकेली थी। इसका पता चलने पर आरोपित व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने विरोध स्वरूप शोर मचाया तो पडोस के कुछ लोग वहां आ गए, जिन्हें देख आरोपित धमकी देते हुए मौके से भाग गया। एसओ खानपुर संजीव थपलियाल ने बताया कि महिला के परिजनों द्वारा घटना की तहरीर दिए जाने के बाद आरोपित रामप्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *