उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

एसपी सिंह ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन

बहादराबाद। कांग्रेस पार्टी से बगावत कर एसपी सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। गुरुवार को एसपी सिंह के शिवालिक नगर स्थित आवास पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने एसपी सिंह को संगठन की सदस्यता दिलवाई। आजाद समाज पार्टी ने ज्वालापुर सीट से एसपी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार को एसपी सिंह कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने के लिए जाएंगे।एसपी सिंह ने कहा कि उनको कांग्रेस छोड़ने का दुख है। बीते 25 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं। षड्यंत्र के तहत उनका टिकट काटा गया है। उन्होंने कहा कि एक जमाने मे कांग्रेस पार्टी का हरिद्वार में जनाधार नहीं था। उन्होंने पार्टी को पसीने से सींचा था। अब आजाद समाज पार्टी को पूर्ण रूप से अस्तित्व में लाएंगे। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक और जिला पदाधिकारी भी उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनपद की कई सीटों पर विदाई दिलाएंगे।
भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने कहा कि एचपी सिंह के साथ पार्टी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के आने से पार्टी को मजबूती मिली है। ज्वालापुर विधानसभा के साथ ही प्रत्येक विधानसभा में आजाद समाज पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी और आगामी सरकार में अपनी भागीदारी दिखाएगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार डिक्कीन, योगेश कर्णवाल, कपिल कुमार, रोबिन गौतम, अनिल नौटियाल, मेहर सिंह चीफ, मोहसिन मलिक, नौशाद अली, मिलन सिंह, मोहित सेहगल, संत कुमार, पोपिन मौर्या, डॉ.आमिर, विकास गौतम, पुनीत, गुड्डू प्रधान, उस्मान, जगपाल सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *