उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

ज्वालापुर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश राठौर के मुख्य चुनाव  कार्यालय का उदघाटन 

बहादराबाद।
भाजपा ज्वालापुर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश राठौर  के मुख्य चुनाव  कार्यालय का उदघाटन  बहादराबाद धनोरी मार्ग पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। इस अवसर पर  डॉ0 निशंक ने  कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे  जनता के बीच जा कर  केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों का ब्यौरा जनता के सामने रखे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे लोगो को जानकारी दे । उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किया।  भारत का नाम अंतरास्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। भाजपा ज्वालापुर विधान सभा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने कहा कि मोदी और धामी के नेतृत्व में देश व् प्रदेश निरन्तर विकास की और तेजी से बढ़ रहे है। प्रदेश में धामी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा एही है।  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह,,विजयपाल सिंह,अमरीश सैनी ,राजवीर कनालिया, प्रवीण कुमार, नरेंद्र सैनी, प्रधान राजेश सैनी, राजीव चेयरमैन ,मंजू देवी , सङ्गिता यादव, रजनि चौहान, रीना सैनी, नरेश जायसवाल, चंदन चौहान, नितिन चौहान, नसीम सलमानी, किशोर पाल, अब्दुल सलमानी, चंद्र सिंह, शेखर,महेंद्र सिंह   आदि कार्यकर्ता  मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *