उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

इस बार नहर बनवाएंगे घाड़ क्षेत्र मे : राठौर

 

बहादराबाद।
ज्वालापुर से भाजपा से टिकट मिलने पर विधायक सुरेश राठौर का कार्यकर्ताआें ने उनके कैप कार्यालय पर फूल मालाआे  से भव्य स्वागत किया। इस दौरान राठौर ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उनमे जो विश्वास व्यक्त किया। उस पर वह खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार पिछली बार से तीन गुना मतों से ज्वालापुर विधानसभा में भाजपा जीतेंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछली बार किये सारे वादे पुरे किये है। क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कराये गए विकास कार्यो पर वोट देगी। इस बार वह घाड क्षेत्र में नहर ले जाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पूर्व दर्जाधारी सुशील चौहान, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष पूर्वी चंदन चौहान, पश्चिम अध्यक्ष  अमरीश सैनी, बुग्गावाला अध्यक्ष सरदार सिरमौर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी, साधन सहकारी समिति सलेमपुर महदूद के पूर्व चेयरमैंन वीरेंद्र राणा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजबीर कनालियां, महामंत्री प्रवीण कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश चौहान, स्वयं सहायता समूह संयोजक दीपिका राठौर, विकास चौहान, नरेंद्र सैनी, प्रधान राजेश सैनी, राजपाल सिंह, प्रधान इलम चंद आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *