उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

अंगूठे के निशान ना मिलने से कमजोर हुआ वोटर: मनोजानंद

 

हरिद्वार।
मशाल संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक कार्यालय ब्रह्मातम भवन आश्रम श्रवण नाथ नगर में संगठन की संयोजिका मुन्नी चौहान की अध्यक्षता में महामंत्री मोनिका सिंह के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष ठाकुर मनोज कुमार मनोज आनंद ने कहा आजकल सरकार गरीबों के राशन के पीछे पड़ गई है। उन्हें तरह-तरह के झूठे सपने दिखा कर पुनः सरकार तो बना ली किंतु अब उन्हें दिए जाने वाला सरकारी राशन सरकारी नुमाइंदों की आंखों में खटक रहा है। आखिर जिन वृद्धों के अंगूठे के निशान बायोमेट्रिक मशीन में न आने के कारण उन्हें मिलने वाले राशन से वंचित कर दिया गया किंतु राशन डीलरों ने उनके राशन दिए जाने वाले रजिस्टर में नाम तो अंकित कर लिए हस्ताक्षर भी करा लिए बाद में उन्हें कह दिया निशान नहीं आ रहा है। अब तुम्हें राशन नहीं मिलेगा जिस कारण प्रदेश के लाखों वृद्धजन मिलने वाले सरकारी कोटे के राशन से वंचित हो गए तथा उसका लाभ राशन डीलरों को दे दिया गया। उन्होंने राशन मैं अंगूठा निशान ने आने पर भी अपने रजिस्टर में एंट्री तो कर ली तथा वृद्धों के हस्ताक्षर भी करा लिए किंतु बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा ने आना कहकर राशन से वंचित कर दिया। इस व्यवस्था में जो भी खामी है उसके लिए सरकार दोषी है। आधार कार्ड सरकार ने बनाए ऑनलाइन राशन कार्ड व्यवस्था सरकार ने की अगर अब अंगूठे के निशान प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं तो यह सरकारी व्यवस्था में खामी है। इसके लिए आम जनमानस वृद्ध जनों को दोषी ठहराते हुए अपात्र घोषित नहीं किया जाना चाहिए। अगर उन्हें अपात्र घोषित किया भी जाता है तो वह अगर सरकारी योजना के अंतर्गत मिलने वाले राशन से वंचित हो गए हैं तो उनकी वोट का मोल भी खत्म हो जाना चाहिए जो सरकार ने हाल ही में कई प्रांतों में वोट लेकर सरकारें बनाई है। पहले उन वृद्ध जनों की वोट जीतने वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या में से कम की जाए जिनके अब राशन कार्ड में अंगूठे निशान प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। अगर उनकी वोट वैध है वह पात्र नहीं हुए हैं तो सरकारी योजना के अंतर्गत मिलने वाले राशन के लिए उन्हें कैसे अपात्र घोषित किया जा सकता है। सरकार और नियम बनाने वाले अधिकारी पहले यह बताएं और दूसरी बात यह है जब से यह नियम लागू हुआ है तब से जो राशन वृद्ध जनों के अंगूठे निशान न आने के कारण उन्हें नहीं दिया गया उस राशन का क्या हुआ क्या वह केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को वापस किया गया अगर किया गया तो उसका राशन डीलरों के रजिस्ट्रो में अंकन कैसे हैं अंगूठा निशान ने आने का बहाना बनाकर उन्हें राशन के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है। सरकारी आने वाला राशन नए देने के बाद भी उसका क्या हिसाब किताब रखा जा रहा है उस का समायोजन कहां हो रहा है इस बात का जवाब दे। नियम बनाने वाले बैठक में संगठन की जिला सचिव रूबी बेगम ने कहा कुछ समय से पूरे देश में एक ऐसा माहौल तैयार हो रहा है की देश को विकास के पथ पर ले जाने के बजाय एक दूसरे के धर्म पर जाति पर उसे टारगेट करते हुए उसे निशाना बनाया जा रहा है। मंदिर मस्जिद तो बाद में है पहले देश है देश में एकता और अखंडता है देश के नागरिकों में सद्भावना है जाति धर्म के नाम पर माहौल खराब करना देश में बढ़ती अराजकता को हवा देना है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह संगठन सचिव राजू भाई, कोषाध्यक्ष रोहित कश्यप, उप सचिव रूबी कश्यप, उपसचिव गुलशन, प्रवीण, राशिद, रूबी बेगम, रामवीर, सुनील कुकरेती, संजीव सक्सेना, मुमताज आदि शामिल थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *