राजनीति

वाह क्या राजनीति है, जिसने बनाया उसी को बाहर निकाला

हठधर्मिता और अनुशासनहीनता का प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया आरोप

हरिद्वार।

प्रदेश व्यापार मंडल उत्तराखंड(रजि)की बैठक कैंप कार्यलय सुभाष घाट पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक अशोक त्रिपाठी ने की एवं संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमित अरोरा ने किया, बैठक को सम्भोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक  सुरेश भाटिया ने कहा की पिछले कुछ माह से संजीव चौधरी द्वारा लगातार अनुशासनहीनता  की जा रही है जिससे संगठन को पुरे प्रदेश मे नुकसान हुआ है संजीव चौधरी का कार्यकाल छे माह पूर्व पूर्ण हो गया था, हरिद्वार शहर चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल समिति ने बड़ा दिया था परन्तु एक माह से  संजीव चौधरी से संगठन महा अधिवेशन बुलाने की मांग कर रहा था, परन्तु  अध्यक्ष का मोह पद से इतना हो गया की वहा संगठन के लोगो से ही अप शब्दों का प्रयोग कर रहा था, अपनी हठधर्मिता के चलते  निर्वाचित शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को भंग कर दिया, और ज़ब जाँच समिति की रिपोर्ट के आधार पर शहर कार्यकारिणी व् अन्य पदाधिकारियों को संरक्षक  द्वारा ज़ब बहाल किया गया तो प्रदेश की सम्पूर्ण कार्यकारिणी भंग कर पद की लालसा मे तानाशाही रवैया अपनाया गया,शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा की संजीव सिंह पवार उर्फ़ चौधरी का खुद का कोई प्रतिष्ठान नहीं है वहा स्वयंभू नेता है, हरिद्वार के व्यापारियों ने उन्हें बहुत स्नेह दिया परन्तु उन्होंने मत का प्रयोग करने आये 912 व्यापारियों का भी अपमान किया सोशल मीडिया पर टिपणी करते हुए कहा की ये चुनाव सिर्फ एक प्रयोग था,जिससे हरिद्वार के व्यापारियों मे भारी आक्रोश उत्पन्न हुआ,कार्य समिति के सदस्यो ने कहा की पूर्व मे भी संजीव सिंह पवार उर्फ़ चौधरी अनुशासनहीनता करते आए हैं  जब व्यापारी कुम्भ मे गंगा स्नान करने गए, तब चौधरी एक मंत्री के दबाब मे संगठन पर यात्रा रद कराने का दबाव बनाते रहे जिससे वो राजनीतिक लाभ ले सके, समिति ने पाया कि संजीव उन लोगों को पदाधिकारी  बना रहे थे  जिनका कोई प्रतिष्ठान नहीं है , पूरे प्रदेश में संगठन खड़ा करने में असफल रहे हैं मात्र हरिद्वार  में संगठन चला कर पूरे प्रदेश में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना का कार्य कर रहे थे इनके द्वारा पूर्व में शहर के वरिष्ठ जनों का भी अपमान किया गया था, पूर्व  में संरक्षक  जिला अध्यक्ष को भी  तानाशाही रवैया से भंग कर चुके हैं इन सभी बातों को देखते हुए प्रदेश व्यापार मंडल रजिस्टर उत्तराखंड  कार्यसमिति सदस्य  राजेंद्र चौटाला, सुमित अरोड़ा, मयंक मूर्ति भट्ट, परवीन शर्मा, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, विमल सक्सेना, मधुर अरोड़ा  एवं संरक्षक मंडल के सदस्यों ने  निर्णय लिया है कि संजीव चौधरी को संगठन से निष्कासित किया जाता है, और प्रदेश व्यापार मंडल उत्तराखंड का नाम का उपयोग करने पर संगठन सोसाइटी एक्ट के तहत उनपर कार्यवाही करेगा, साथ ही संरक्षक मंडल एवं कार्य समिति के द्वारा नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करने हेतु महाधिवेशन  की घोषणा की गयी, बैठक मे मुख्य रूप से अशोक त्रिपाठी सुरेश भटिया, राजेंद्र चौटाला, सुमित अरोरा, मयंक मूर्ति भट्ट, महानगर अध्यक्ष सर्वेशवर मूर्ति भट्ट,किशन बजाज,दीपक गोनियाल,शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,विमल सक्सेना,युवा जिला महासचिव विशाल गोस्वामी,युवा महानगर अध्यक्ष संजय पल,शिवालिक नगर अध्यक्ष विभास सिन्हा, कनखल महामंत्री  योगेश भारद्वाज,सत्यनारायण वर्मा,हेमंत कश्यप,राजकुमार,रवली मेहदूद अध्यक्ष सरदार कोमल सिंह, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्दशेखर गोस्वामी,मनोज सिरोही,अनुज गुप्ता, सुमित शर्मा,दीपचंद, मनोज सिरोही राजेंद्र पाण्डेय,मधुर अरोरा, रिक्की अरोरा, रामकिशोर अग्रवाल, विकास तिवारी, पुनीत त्रिपाठी, सौरभ अरोरा,सौरभ ठाकुर,आदि उपस्थिति रहे

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *