उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों का किया स्वागतक

हरिद्वार।
जगजीतपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा हरिद्वार के पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों का स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम एक विशाल जनसभा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी को और अधिक शक्ति देने के साथ—साथ वर्चस्व बढाने का कार्य करेगा एवं गांव—गांव चलो और घर-घर चलो अभियान को सफल बना कर आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। जिलाध्यक्ष सन्दीप गोयल ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विषय मे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभद्र टिप्पणी की है इससे पूरे देश के ओबीसी समाज में भारी आक्रोश है। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा आने वाले चुनाव में ओबीसी मोर्चा और अधिक प्रभावशाली ताकत बनकर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिताने के लिए दिन—रात संघर्ष करेगा। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर मोर्चे पर सफल रही है। सभी जाति धर्म को एक साथ लेकर सभी का साथ सभी का विकास किया है। स्वामी राम मुनि ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों का विकास किया है आने वाला कल पुन: भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भरत लाल उत्तराखंड प्रभारी, आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, लव शर्मा, आदित्य राज सैनी, कविन्द्र चौधरी, संजय शर्मा, रजनी वर्मा, प्रदेश मंत्री, नकली सिंह सैनी, रीता चमोली, मुनेश पाल, शोभना कश्यप,मनीष पाल सहित अनेकों वरिष्ठ पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. प्रदीप कुमार जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने एवं संचालन सन्दीप सिंहानिया ने किया।
इस अवसर पर पवनदीप कुमार, मोहित वर्मा, आदित्य गिरी, प्रमोद पाल, सन्दीप अरोडा, रवि कश्यप,नाथीराम सैनी, जितेंद्र चौरसिया,अरविंद शर्मा, अश्विनी कंबोज, विपिन काका, नरेन्द्र चन्देल, रवि चन्देला,सर्वेश कुमार प्रजापति, बबीता योगाचार्य, मनु रावत, राजकुमार, संजय सिंह,तेलु राम, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *