उतराखंड चुनाव 2024 राजनीति हरिद्वार

भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतेगी: टीएसआर

बहादराबाद।
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी त्रिवेंद्र ङ्क्षसह रावत ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतेगी। वह बहादराबाद के एक होटल में पत्रकारो से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता से जो मांगा। वो जनता ने हमे दिया। 2१४ में हमने जनता से बहुमत मांगा। 2019 में ने 300 सीट मांगी। जनता ने 303 दी। इस बार जनता से हमने 400 सीट मांगी है। जनता ने हमे पूरा समर्थन दिया। देश के अंदर 400 पार की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ  विकास का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसानों ने बताया था कि उनके खेतो में अवैध रूप से खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन बर्बाद नही होने दी जाएगी। उनके खेत बचाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। संबंधित विभाग के अधिकारियों को सचेत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब कोई लक्ष्य तय होता है उसमे थोड$ा ऊ पर नीचे हो जाता है। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा पूरी तरह सफल है मोदी सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस के एक्जिट पोल के नकारने के सवाल पर कहा कि कल  साफ हो जाएगा जनता किसके साथ है। प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, लोकसभा चुनाव संयोजक विमल कुमार, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, शोभाराम प्रजापति, पिरान कलियर विधान सभा प्रत्याशी मुनीश सैनी, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, पूर्व दर्जाधारी सुशील चौहान उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *