उत्तराखंड हरिद्वार

व्यापारियों ने किया आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार।
महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों ने नारेबाजी के साथ आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि देश में हो रही आतंकी घटनाआें से देश के नागरिकों में रोष है, लोग डरे हुए हैं। जिस तरह आतंकी देश में दशहत फैलाने का काम कर रहे हैं। उसे रोकने के लिए केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। सेठी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को जिन स्थानों और संस्थानों से आतंकी पकड$े जा रहे है उन्हें बंद कर देना और आतंक फैलाने में शामिल लोगों पर राष्ट्रद्रोह मुकद्मा चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलानी चाहिए। हरीश अरोड$ा, डा. निशीथ एेरन एवं हरिमोहन भारद्वाज ने कहा कि देश में आतंकियों की बढ$ती घुसपैठ को रोकने के लिए अब कड$े कदम उठाने पड$ेंगे। सरकारों को बड$े निर्णय लेते हुए देश की सुरक्षा के लिए ठोस नीति को धरातल पर उतारना चाहिए। आतंकियों के बढ$ रहे हौसलों को तोड$ना होगा। प्रदर्शन करने वालों में राकेश जमदग्नि, हरिमोहन भारद्वाज, रामनिवास गोयल, समाजसेवी हरीश साहनी, हनी अग्रवाल, देव माहेश्वरी, आनंद यादव, लाल सिंह पांडे, लक्की अनेजा, सुनील मनोचा, प्रीत कमल, रमन सिंह, कपिल कुमार, जनार्दन पांडे, वीरेंद्र नेगी, दिनेश कुमार, राजू जोशी, मनोज कुमार, राजकुमार मिश्रा, सन्नी अरोड$ा, विनोद ठाकुर, नीरज, नवीन कुमार, सचिन अग्रवाल, राहुल शर्मा, कमल, शंकर सिंह, सोनू चौधरी आदि शामिल रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *