Uncategorized

जिसके घर मे मिला मच्छर का लार्वा उस पर हुआ जुर्माना

डेंगू समाप्त करने को एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने संभाला मोर्चा

अभियान के दौरान घर-घर जाकर किया लारवा नष्ट

लक्सर।
क्षेत्र में बढ रहे डेंगू के खिलाफ उप जिला अधिकारी ने खुद कमान संभालते हुए नगर पालिकाध्यक्ष और निकाय अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से लक्सर गांव में अभियान चलाकर घरों से डेंगू लार्वा नष्ट किया है। तथा लोगों की लापरवाही के चलते डेंगू लार्वा बरामद होने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जुर्माना किए जाने की चेतावनी दी है।
लक्सर क्षेत्र में बाढ आने के बाद कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की तर्ज पर डेंगू का डंक लक्सर क्षेत्रवासियों की जान पर एक बड़ी जानलेवा आफत साबित हो रहा है और इसे गंभीरता से लेते हुए लक्सर उप जिला मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने खुद डेंगू और घरों में पनपने वाले लार्वा के विरुद्ध नगर में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों पर लक्सर उप जिला अधिकारी गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को लक्सर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अम्बरीष गर्ग सहित अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा और अन्य नगर निकाय अधिकारियों के साथ लक्सर गांव में डेंगू के खिलाफ अभियान चला कर घरों का निरीक्षण किया गया। लक्सर उपजिला मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर वह स्वयं स्वास्थ्य विभाग टीम को साथ लेकर क्षेत्र में घर घर जाकर डेंगू का निरीक्षण कर रहे हैं। और घरों की छतों सहित कूलर तथा अन्य पात्रों में जलभराव न होने देने की सलाह देते हुए लोगों को डेंगू के प्रति जागरूकता पर भी खासा जोर दिया जा रहा है। वही निरीक्षण के दौरान मौके पर मच्छरों का लार्वा बरामद होने के बाद जिम्मेदार लोगो पर जुर्माना भी निर्धारित किया जा रहा है। किंतु डेंगू से पीड़ित क्षेत्रवासी पूर्व से ही रोग ग्रस्त होने के कारण परेशानी झेल रहे है। अपितु प्रथमष्टया प्रशासन द्वारा चेतावनी और लार्वा की पुनरावृत्ति होने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *