देश हरिद्वार

रैम डिवीजन का मकसद पाकिस्तान के मनसुबों को परास्त करना है :मेजर जनरल कटियार

हरिद्वार।
मेजर जनरल मनोज कटिहार ने बताया कि यहां पर राम डिवीजन का प्रशिक्षण चल रहा है हमारे आमर्ड फोर्सज जो काम कर रहे हैं यह डिविजन हमारी वेस्टर्न कमांड की ऑफिशल एस फोर्स खगडा का  एक हिस्सा है। रैम डिवीजन का मकसद पाकिस्तान के इलाके में घुसकर दुश्मन को बर्बाद कर वहां के ऑब्जेक्टिव पर कब्जा करना है।

यह ट्रेनिंग और एक्सरसाइज अब्जेक्टिव को खत्म करने के लिए है।आज की लडाई बहुत कम्प्लिकेटेड है टेक्नोलॉजी बहुत बडे स्तर से लडाई में शामिल हो गई है सभी प्लेटफार्म टैंक बीएमपी एयरक्राफ्ट सभी लडाई का हिस्सा है पर ज्यादा टेक्नोलॉजी के बावजूद भी सबसे जरूरी चीज है वह है ट्रेनिंग। इन यानी इन सभी हथियारों को इन सभी टेक्नोलॉजी इक्विपमेंट को इस्तेमाल करने में महारत हासिल करना एक्ससाइज हो रही है आपने देखा उसी का एक हिस्सा है के किस तरीके से हम जो हमारी कैपेबिलिटी है उसको अपनी ट्रेनिंग के जरिए और बढा सके और जो टास्क हमें मिला है वह टास्क बहुत महत्वपूर्ण है। आप जानते हैं ऑपरेशन सिंदूर में हमने दुश्मन को बहुत क्षति पहुंचाई थी पर हम यह भी जानते हैं कि दुश्मन अभी भी अपनी हरकतों से बाज ना आए तो उसके लिए ऑपरेशन करने की जरूरत पडेगी। अगर दुश्मन कोई गलत काम करता है तो उसका जवाब पहले से बहुत ज्यादा होगा और यह तैयारी उसी के जवाब के लिए है। मेजर जनरल ने प्रेस का धन्यवाद भी किया उन्होंने कहा कि मीडिया के आने से हमारी हौसला अफजाई होती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *