Uncategorized

स्वामी रामदेव को दिया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण

 

हरिद्वार।
विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी तथा विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योग गुरू स्वामी रामदेव को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। निमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए स्वामी रामदेव ने कहाकि 50 वर्षों के सतत संघर्ष और असंख्य हुतात्माआे के बलिदानों के उपरांत यह गौरवशाली दिन विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। 2२ जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के गृर्भगृह में भगवान रामलला विराजमान होंगे। 25 पीढि$यों के बलिदान, त्याग और समर्पण के प्रतिफल स्वरूप प्राप्त इस भव्य आयोजन की साक्षी वर्तमान की पीढ$ी बनेगी। जिन्होंने इसके वर्तमान के संघर्ष और विजय को प्रत्यक्ष देखा। उन्होंने कहा कि वे अभिभूत हैं और स्वयं को बेहद गौरवांवित महसूस कर रहे हैं कि वे भगवान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनेंगे। स्वामी रामदेव ने बताया कि वह श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के लिए निजी विमान से अयोध्या पहुंचेंगे। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति का सूर्योदय हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि का संघर्ष विश्व का सबसे लंबा संघर्ष है। विश्व हिन्दू परिषद का सबसे बड$ा आंदोलन राम मंदिर के निर्माण के लिए ही किया गया जो 35 वर्ष तक अनवरत चला और लगभग 16 करोड$ रामभक्तों ने इसमें प्रत्यक्ष भाग लिया। उन्होंने अयोध्या के श्रीराम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भारत के इतिहास का एक गौरवशाली दिवस एवं देव दीपावली जैसा बताया और इस शुभ दिन को हिन्दू समाज द्वारा विशेष उत्सव के रूप में मनाने व प्रत्येक सनातनी के घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, आश्रम, मन्दिर तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीपदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज, बजरंग दल मेरठ प्रांत के पूर्व संयोजक बलराज डूंगर, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चौहान भी शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *