Uncategorized

चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए श्री अखण्ड परशुराम अखाडा ने की पूजा अर्चना

हरिद्वार/ संजना रॉय।
श्री अखण्ड परशुराम अखाडा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में अग्रसेन घाट पर गंगा में दुग्धाभिषेक, हनुमान चालीसा का पाठ व पूजा अर्चना कर चंद्रयान की लैंडिंग पर प्रार्थनाएं की। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भारत नया इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से चंद्रयान की सफल लैंडिंग होगी। देश भर में लोग चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैंं। भारतीय वैज्ञानिकों को देश दुनिया में जाना जा रहा है। देश की महाशक्ति के रूप में पहचान बनेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड रहे हैं। युवा वैज्ञानिकों को चंद्रयान की सफल लैंडिंग से निश्चिततौर पर प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर स्वामी लघु वन महाराज, कुलदीप शर्मा, विष्णु, गौरव भारद्वाज, अस्मित शर्मा, अर्णव शर्मा, जलज कौशिक एवं पंडित विष्णु आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *