Uncategorized

प्रजापति समाज के राष्ट्रीय संगठन बीपीएचआे ने राष्ट्रवादी कार्यकर्ताआें को किया सम्मानित

हरिद्वार।
आज भेल बैरियर नं. 6 पर स्थिथ हनुमान मंदिर प्रांगण बहादराबाद में भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में राष्ट्रवादी संगठनों में दायित्ववान कार्यकर्ताआें का स्वागत एवं सम्मान समारोह सन्त मण्डल आश्रम भीमगौड$ा के पीठाधीश्वर स्वामी राम मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा आेबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान रहें। विशेष अतिथि पुष्पा प्रजापति जिलामंत्री भाजपा ऋषिकेश एवं डा. प्रदीप कुमार जिलाध्यक्ष आेबीसी मोर्चा रहें। कार्यक्रम में आेबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र धीमान की गरिमामयी उपस्थिति रही अध्यक्षता बीपीएचआे के प्रदेश अध्यक्ष सतीश आर्य प्रजापति ने एवं संचालन सन्दीप सिंहानिया ने किया। सर्वप्रथम भाजपा के स्थापना दिवस पर भारत माता एवं प्रजापति समाज के इष्टदेवताआे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमानजी जी की आकर्षक तस्वीर अंगव एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। उसके बाद अतिथियों द्वारा भगवा अंगव एवं संगठन का सम्मान पत्र देकर सभी राष्ट्रवादी संगठनों में कार्य कर रहे दायित्व धारी कार्यकर्ताआें का सम्मान किया गया।
राकेश गिरी ने कहा कि प्रजापति समाज बहुत ही राष्ट्रवादी समाज है। प्रजापति समाज के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताआें को मंत्री, विधायक, राज्यसभा सांसद एवं महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश बहुत मजबूत हुआ है। आज सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा चरितार्थ हो रहा है। सन्दीप सिंहानिया ने बताया कि भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन केवल प्रजापति समाज ही नहीं समाज के हर तबके के लिए सेवाकार्य करती है।
कार्यक्रम में रामजीलाल प्रजापति, पवनदीप कुमार, सर्वेश,रामलाल, मनोज, प्रदीप, सुखदेव, संजय आर्य, दिनेश, बबीता योगाचार्य, मोनिका रोधिया,पिंकी सिंहानिया, कविता, पंकज आर्य, चिरंजीवी पण्डित, विजयपाल आर्य, देववत आर्य, संयोगिता , संगीता, चंद्रपाल, आेमप्रकाश, मुकेश आर्य, रितिक, जोली, दयाचंद, चिराग सिंहानिया, प्रवीण, राकेश रोधिया, रोशन लाल, प्रदीप गोला, शिवनेश गोला, विजय, लेखराज प्रजापति, गौरी सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *