Uncategorized

पुलिस ने जंगल से किशोर को किया रेस्क्यू

हरिद्वार।
श्यामपुर थाना पुलिस ने जंगल में घूमते दस वर्षीय  किशोर को रेस्क्यू किया। किशोर जंगली जानवरों के डर से रास्ता भटक कर उत्तर प्रदेश की सटे क्षेत्र में आ गया था। परिजनों को जानकारी दी गयी। परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी हुई थी।
श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि लाहडपुर चेक पोस्ट पर चेङ्क्षकग के दौरान  जंगलों में एक बच्चा घूमता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जंगल में घुस कर किशोर को सकुशल रेस्क्यू किया गया। पूछताछ करने पर किशोर ने घर वालों की डांट से नाराज होकर बिजनौर से हरिद्वार आना बताया। जंगलों में भटक गया था।  जंगली हाथी व कई जंगली जानवर भी उसके पीछे पड$ गए थे।  बच्चे के बारे में बिजनौर पुलिस से जानकारी करने पर पता चला कि  किशोर की गुमशुदगी दर्ज है।  परिजनों से संपर्क कर उनको हरिद्वार बुला कर किशोर को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *