Uncategorized

कोटावाली में फिर फंसी यात्रियों से भरी बस, पुलिस ने बमुश्किल किया रेस्क्यू

हरिद्वार।

बबलू थपलियाल/ उत्तराखंड- उत्तर प्रदेश के बार्डर पर दोनों प्रदेशों की सीमा पर बनी कोटावाली नदी के पुल के नीचे से बने रपटे पर उत्तर प्रदेश की आेर से उत्तराखंड प्रदेश को आ रही भारत नेपाल मैत्री बस कोटावाली नदी के बहाव में फंस गई। बस में सवार 53 यात्रियों की सांसें अटक गई। बस के नदी में फंसते ही बस में बैठी सवारियों ने की पुकार मचा दी। बस के नदी में फंस जाने की सूचना मिलते ही एसआे श्यामपुर विनोद थपलियाल और एसडीआरएफ ने कोटावाली नदी में पहुंचकर बस के सभी यात्रियों को सकुशल निकाला। पहाडो में देर रात से बारिश हो रही है। जिससे बरसाती नदियों का जलस्तर बढ जाता है। शुक्रवार को भारत नेपाल मैत्री बस नेपाल से हरिद्वार की और जा रही थी। कोटावाली नदी पुल के बराबर से बने रपटे पर पहुँचते ही बस पानी के तेज बहाव में फंस गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्कयू अभियान चलाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। रेस्कयु के दौरान जलस्तर काफी बढ गया था, पुलिस ने यात्रियों को पहले रस्सी के सहारे पुल के पिल्लर पर चढ$ाया और करीब एक घंटे बाद जलस्तर कम होने पर बाहर निकाला गया। वही नदी का जलस्तर कम होने पर क्रेन की सहायता से बस को नदी से बाहर निकला गया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि यात्रियों को सकुशल निकाल लिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *