Uncategorized

पीआरडी सहायिका गीता राजपूत व वरिष्ठ पत्रकार की माता  का निधन, पत्रकार जगत में शोक

हरिद्वार। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में सहायिका के तौर पर तैनात पीआरडी गीता राजपूत की माता 78 वर्षीय मुन्नी चौहान का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
बुधवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पर दिवंगत मुन्नी चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र एवं सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोजनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इस दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल साह, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया तथा महामंत्री अनिल बिष्ट सहित अन्य पत्रकारों ने दिवंगत मुन्नी चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
वहीं, सिटी प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों के अलावा एडवोकेट कुलदीप खंडेलवाल, राजू, राजेंद्र, सागर, परवीन कश्यप, अमर, रोहित, रेखा वाल्मीकि, बलवीर सिंह, श्याम सिंह और अजय सहित अनेक लोगों ने खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचकर दिवंगत मुन्नी चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *