उत्तराखंड क्राइम

दरोगा के बाद अब पेशकार के रंगे हाथ, अगला नंबर किसका..

रूड़की।

हरिद्वार में दरोगा के बाद विजिलेंस की टीम ने रुड़की में एक पेशकार को ₹10 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार रुड़की स्थित चकबंदी कार्यालय में बतौर पेशकार तैनात राजेंद्र सिंह चौहान ने एक किसान से किसी काम को कराने के ₹10 हजार मांगे थे। जिसकी शिकायत किसान ने विजिलेंस से की थी, टीम ने रिश्वत लेते हुए पेशकार को गिरफ्तार कर लिया है। एक ही दिन में विजिलेंस की दो कार्रवाई से साफ पता चलता है कि जनपद हरिद्वार के सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार का क्या आलम है। अच्छा खासा मासिक वेतन मिलने के बावजूद भी सरकारी कर्मचारि रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। देखना होगा कि 2 प्रकरण खुलने के बाद यह भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारी रिश्वत लेने से बाज आते हैं या आगे भी इसी प्रकार अपनी बेज्जती के साथ साथ महकमों को भी बदनाम कराते रहेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।