हरिद्वार।
शनिवार को महानगर कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा में दिए गए बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस भीड भी इकठ्ठा नही कर पाई। प्रदर्शन में करीब 20 के आसपास ही नेता व कार्यकर्ता शामिल दिखे। कई वरिष्ठ नेता भी उनके विरोध प्रदर्शन में नजर नही आए। दिन प्रतिदिन कांग्रेस हरिद्वार में पछडती नजर आ रही है। जिसको देखने से लगता है मानो जैसे हरिद्वार में कांग्रेस की दुर्दशा होती जा रही है। यहीं आलम रहा तो कांग्रेस के लिए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए यह अच्छे संकेत नही हो सकते। कांग्रेस को कई कद्दावर मुस्लिम नेताओं की कमी भी खल रही है। जो कि उनके प्रदर्शनों की रौनक माने जाते थे। कांग्रेस के पिछडने का एक कारण टिकट बंटवारे में कई नेताआें को नजरअंदाज करना और निकाय चुनाव में करारी शिकस्त मिलना भी माना जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा देवपुरा चौक पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा में उत्तराखंड वासियों के लिए अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा के बेलगाम मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा सदन में पर्वतीय समाज को लेकर की गयी अमर्यादित टिप्पणी से उत्तराखंड की शहादत व वीरांगनाओं का अपमान हुआ है, अगर जल्द से जल्द मंत्री का इस्तीफा नहीं होता तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा की गई वैमनस्य पैदा करने वाली टिप्पणी से सम्पूर्ण उत्तराखंड वासी आहत हैं, अगर जल्द ही कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ तो कांग्रेस जन बड$े आंदोलन को बाध्य होंगे। पार्षद हिमांशु गुप्ता और ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा षड्यंत्र के तहत उत्तराखंड में क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद रोहित सेठी और वरिष्ठ नेता बलराम गिरी कड$क ने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा सदन में की गई टिप्पणी पर अगर भाजपा द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस जन बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। पार्षद प्रतिनिधि शाहाबुद्दीन अंसारी और मनोज सैनी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा की गई टिप्पणी से उत्तराखंड देवभूमि का अपमान हुआ है। विरोध प्रदर्शन में श्रमिक नेता विकास सिंह, मोहनलाल राणा, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, दीपक पाण्डेय, अवधेश कुमार, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष दिनेश वालिया, हिमांशु राजपूत, वार्ड अध्यक्ष केशव काम्बोज, नागेश रावत, योगेश पाण्डेय, रोहित सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


















































