Uncategorized

भाजपा में घर वापस हुए कई नेता

लक्सर।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय देहरादून पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक व अन्य प्रदेश पदाधिकारी व हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के समक्ष लक्सर के राहुल अग्रवाल, अजय वर्मा, राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता, भूपेंद्र निगम ने सैकडो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मे घर वापसी की है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल व राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता व भूपेंद्र निगम पिछले लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े रहे हैं, किंतु पिछले विधानसभा चुनाव में उन पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाकर उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, किंतु इसके पश्चात भी वह भाजपा के हित में ही कार्य करते रहे। अब यह नेता पुन: पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर राहुल अग्रवाल ने कहा कि वह राष्ट्र हित में मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ही नही अपितु विश्व मोदी से प्रभावित होकर उनके साथ कदमताल कर रहा है।
राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता ने कहा कि सनातन को मजबूत करने के लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जो कार्य कर रहे है, उसमे हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी में दोबारा घर वापसी करने वालों मे पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, पूर्व मंडल महामंत्री भूपेंद्र निगम, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र नाथ मेहंदीरत्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कुलदीप वाल्मीकि, पूर्व जिला मंत्री भाजपा अजय वर्मा, दीपक चटर्जी, मुकुल कुमार, संदीप, दिनेश धीमान, सुरेश धीमान व अश्वनी सिंघल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *