उतराखंड चुनाव 2022 उत्तराखंड देहरादून हरिद्वार

कांग्रेस छोड़ने के बाद मनीष खंडूरी भाजपा में शामिल

देहरादून। कांग्रेस को बड़ा झटका देने के बाद मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मनीष खंडूड़ी ने 8 मार्च हो ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर  देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।मनीष खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे और उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के भाई हैं। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, भाजपा के तीरथ सिंह रावत के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उधर बीते पांच साल से मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में काफी सक्रिय नेता के रूप में नजर आ रहे थे। लेकिन शुक्रवार को अचानक ही मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। तभी से राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि मनीष खंडूड़ी जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *