उत्तराखंड हरिद्वार

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बिना कपूर को महिला महिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार से संबंध रखती थी बीना कपूर
हरिद्वार।
महिला कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की उत्तराधिकारी स्वर्गीय श्रीमती बीना कपूर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । बताते चले कि गत रविवार को बीना कपूर का लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था। महिला कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की उत्तराधिकारी स्व श्री मति बीना कपूर की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रचना शर्मा के गोविंदपुरी स्थित निवास पर किया गया।सभा में बोलते हुये महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ संतोष चौहान ने कहा  ने कहा कि स्व बीना कपूर कांग्रेस की स्तंभ थी । वे कांग्रेस पार्टी की ऊर्जावान  व निष्ठावान कार्यकर्ता थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी  के सेवा दल हो या महिला कांग्रेस हो या  कांग्रेस के मुख्य संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की लंबे समय तक  सेवा की। उनके इस आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। श्रद्धांजलि सभा में डॉ संतोष चौहान ,जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजू मिश्रा,महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी,प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नलिनी दीक्षित प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस शशि झा, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्य ग्रेस कश्यप पूर्व प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस सुमन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष बिंदु शर्मा पूर्व महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, श्रुति गुप्ता दीपा वालियाऔर कार्यक्रम की संयोजिका रचना शर्मा आदि महिला कांग्रेस  महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *