उत्तराखंड

चंबा में हुआ भूस्खलन कई गाड़ियों सहित कुछ लोगों के दबने की आशंका

टिहरी।

भारी बारिश के बाद चम्बा में टैक्सी पार्किंग के निकट भूस्खलन हो गया। जिसके नीचे कुछ वाहन दबने की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह टिहरी जनपद के चंबा स्थित टैक्सी पार्किंग पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया। जिसके नीचे कई गाड़ियां भी दब गई स्थानीय लोगों द्वारा भूस्खलन की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू करने पहुंचे। स्थानीय लोगों की माने तो भूस्खलन में कुछ लोगों के बने की भी जानकारी दी जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि थाना चंबा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।स्थानीय लोगों द्वारा मलबे में 2 या 3 बच्चे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी द्वारा मौके पर मलबा हटाया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *