भाजपा नेता के कथित होटल जिसका न टूरिज्म में रजिस्ट्रेशन है न ही GST पेड़, में कुछ दिन पूर्व पोक्सो का भी मामला सामने आया था,
हरिद्वार। शहर के मुद्दे उठाकर जनता में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे कांग्रेस नेता के होटल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जीएसटी की टीम ने उनके होटल के डाक्यूमेंट जब्त कर लिए है।
अशोक शर्मा शहर की समस्याओं को निरंतर उठा रहे है। वे हरिद्वार विधानसभा से कांग्रेस के संभावित विधानसभा प्रत्याशी हैं। उनके प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापा पड़ने से बड़ा सवाल उठने लगा है। अब जनता का सवाल है कि शहर में भाजपा के बड़े बड़े नेताओं के होटल भी है क्या GST ने वहां भी कोई कार्यवाही का मन बनाया है ? सड़क के दूसरे तरफ होटल स्वयम वर्तमान मेयर पति का है, या ये केवल बदले की कार्यवाही है ?
जिले की ही बात करे तो कई राज्य मंत्री, ओर कई बड़े पदाधिकारियों के भव्य होटल हरिद्वार ओर आसपास बने हुए है। कांग्रेस की पूर्व मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा के हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से होटल परिसर में हलचल मच गई।
बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग की टीम होटल में पहुंचकर विभिन्न कागजात और वित्तीय अभिलेखों की जांच कर रही है। टीम द्वारा होटल से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है। छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कांग्रसी नेताओ का कहना है कि एक और जहां कांग्रेस के बड़े कद्दावर नेता हरीश रावत को ED कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे है, वही अब छोटे स्तर से नेताओ को भी सरकारी तंत्र ने परेशान करना शुरू कर दिया है। कही ये आगामी चुनावों में हार का डर तो नही है,
बताया कि हरिद्वार शहर में ही एक होटल / लॉज बीजेपी के बड़े नेता की है जिसमें वर्षों से मुकदमा चल रहा है और वह होटल के रूप में लगातार प्रयोग में की जा रही है जिसकी ना तो टूरिज्म में रजिस्ट्रेशन है में और ना ही कोई जीएसटी लिया हुआ है। वर्तमान में ही इस कथित होटल में पोक्सो का भी एक मामला सामने आया था।




















































