हरिद्वार।
इनरव्हील क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह बड़ी धूमधाम से हरिद्वार शहर के मध्य एक् होटल मे मनाया गया। समारोह मे नए शामिल हुए सद्स्यों को उनके पद भार के साथ ऋषिकेश से आयी प्रसिद्ध समाजसेवी एवं नेशनल प्लेयर डॉ नीरजा गोयल एवं मुजफ्फरनगर से आयी पब्लिशर एवं राइटर आशिमा गुप्ता ने बैच पहना कर क्लब मे शामिल करवाया। रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह। सेक्रेटरी राजीव अरोरा एवं पूर्व अध्यक्ष अक्षय अग्रवाल। ने मुख्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर के समारोह की शुरुआत की। इनरव्हील क्लब कनखल की अध्यक्ष डॉ सरिता अग्रवाल को चार्टर प्रदान किया गया। क्लब की सेक्रेटरी कविता मेहता ने मंच संचालन द्वारा समारोह मे चार चाँद लगा दिए। क्लब की सदस्य पूनम चौधरी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कविता पाठ किया गया।

क्लब की एडिटर पूजा वालिआ एवं सदस्य अंकिता शर्मा जो इस कर्यक्रम की चेय् र् मेन भी थी अपनी कार्य कुशलता से सबका दिल जीत लिया। इंस्टालेशन के बाद तीज उत्सव भी सदस्यों द्वारा मनाया गया। रोटरी क्लब कनखल एवं इनरव्हील क्लब कनखल द्वारा एक जरूरतमंद बालिका को साइकिल प्रदान की गयी। क्लब की अध्यक्ष द्वारा ह्यूमन ऑर्गन्स एवं ब्लड डोनेशन के संकल्प को दोहराया गया। इस अवसर पर क्लब की कोषाध्यक्ष आशा मदान, आई एसओ डॉ शालिनी त्यागी, एडिटर पूजा वालिआ, वाईस प्रेजिडेंट अनीता खुराना, पूर्व अध्यक्ष डॉ सुषमा गुप्ता एवं रागिनी गुप्ता सहित क्लब की सदस्य डॉ अंजू, गुंजन, नीतू गुप्ता, सुनीता सक्सेना, सिमरन कौर, अंजलि पटवाल, अंजलि सैनी, रंगोली गोयल, राधिका अग्रवाल, सारिका त्यागी, मधु तोमर आदि सदस्य उपस्तिथ रही।





















































