Uncategorized

चाइनीज मांझा पर रोक लगाने को एसएसपी को सौपा, व्यपारियो की बैठक करने की मांग की

हरिद्वार।

हरिद्वार।
त्योहारों से पूर्व व्यापार मंडल के चाइनीज डोर के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में मीटिंग बुलाने हेतु जिलाधिकारी के आदेश हेतु वार्ता की। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन जिला हरिद्वार एवं प्रदेश टीम द्वारा इस विषय पर २ माह से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डा. मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढाओ ने कहा कि चाइनीज डोर एक प्राण घातक हथियार है। अक्सर स्कूटर पर जाते हुए कौन सी डोर गला काट जाए, यह आम तौर पर हो रहा है। विगत वर्ष में इसके द्वारा क्षेत्र में कई मौत हुई है। इस वर्ष हमारी  कोशिश है कि प्रशासन द्वारा पूर्व में ही सख्ती के साथ संज्ञान लिया जाए। जिला अध्यक्ष संजीव बालियान ने कहा कि कितने पक्षी इस डोर का शिकार होते है ,आए दिन डोर से कट जाते है। जो कि बहुत ही दुखद है। प्रदेश सचिव अधिवक्ता अर्क शर्मा ने कहा कि कच्चे लालच में आकर विक्रेता चाइनीज डोर को बेच रहे है। और पतंग बाज  इन्हें खरीद रहे हैं। चोरी छिपे छोटी गलियों में यह कार्य आमतौर पर किया जा रहा है। इसे बढावा नही देना है। इन्हें रोकना है। अनिल भारतीय ने कहा कि आए दिन छोटे बच्चे घायल हो जाते है। उंगलियां कट जाती है। यह डोर किसी भी रूप में हितकर नहीं है बल्कि घातक है इसे रोकना ही है। मनीषा शर्मा ने बताया कि कई बार अंदाजा भी नहीं होता कि बच्चा एक मौत का सामान पतंग में उड रहा है। इसे समय रहते रोकना होगा। अत: आज अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन उत्तराखंड द्वारा एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही मांग की कि व्यापार मंडल के संबंधित व्यापारियों की मीटिंग जल्द ही बुलाई जाए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *