लालढांग।
बुद्धवार को लगभग सुबह चार बजे लाहडपुर पुलिस चैक पोस्ट से आगे एक पिकअप बोलेरो अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी। चालक और कंडक्टर ने कूद कर जान बचाई। पिकअप में चालक करन सिह पुत्र राजेन्द्र उम्र 22 वर्ष निवासी सब्जी मण्डी निरंजनपुर देहरादून व उसका साथी सन्नी पुत्र प्रेम सिह उम्र 21 वर्ष निवासी ब्राहम्णवाला थाना पटेल नगर देहरादून सवार थे। दोनों सकुशल बच गए। घटना की सूचना पाकर चैक पोस्ट पर तैनात हेड कास्टेबल शेर सिंह ने तत्काल थाना श्यामपुर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर का पानी बंद करा। क्रेन की मदद से सेब भरी पिकअप को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि चालक और उसका अन्य साथी सकुशल है। नींद की झपकी के चलते पिकअप नहर में जा गिरी।


















































