Uncategorized

पड़ोसी की नाबालिग पुत्री से छेड़खानी चालीस प्लस को पड़ी भारी, पोक्सो में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार।

कनखल कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक पुरुष ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ भारी पड़ गयी। नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।

शनिवार को  वादी निवासी छोटी शाखन हाल नि0 कनखल द्वारा तहरीर दी गयी कि किराये के मकान मे एक अन्य किरायेदार भी रहता है जिसे हमारी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष के साथ छेडछाड करता हुआ पकडा गया जिसकी तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर तत्काल मु0अ0स0 170/26 पंजीकृत कर महिला प्रकरण / नाबालिग होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया तत्काल प्रभाव से आरोपित को पकडा गया।

राजनाथ सिहं पुत्र स्व0 देव कुमार निवासी ग्राम जमीरा थाना मोफासिल जिला भोजपुर आरा बिहार हाल नि0 देवनगर कालौनी कनखल हरिद्वार।

*पुलिस टीम* –
म0उ0नि0 सीमा आर्य
हे0का0 कपिल देव चौहान
का0धीरज कण्डारी
का0 सुनील चौहान

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *