उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

Evm में गड़बड़ी की अफवाह पर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी

 

https://youtu.be/lcSBjc7roFo

हरिद्वार।
शिवालिक नगर के निकट रामधाम कॉलोनी स्थित पोलिंग बूथ में पोलिंग समाप्त होने के बाद evm देर तक रखे जाने को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रत्याशियों व समर्थको ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर भारी पोलीस बल भेज गया। काफी समझने के बाद भी जब भीड़ द्वारा पोलिंग पार्टी को वहां से नही जाने दिया गया तो पुलिस ने लठिया फटकार कर भीड़ को दौड़ा दिया। जानकारी के अनुसार तक्षिला स्कूल में तीन पोलिंग बूथ बनाये गए थे। मतदान समाप्त होने के बाद जिन बूथों पर मतदान जल्दी समाप्त हो गया वहां की पोलिंग पार्टी मोके पर मौजूद बस द्वारा चली गयी। जबकि एक बूथ की पोलिंग पार्टी स्कूल में ही थी। नियमानुसार मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों के बूथ एजेण्ट की उपस्थति में evm को सील किया जाता है जिसके बाद बूथ के कक्ष को बंद कर लिया जाता है। जिसके बाद जो लोग बाहर रह गए उन्होंने आरोप लगाते हुए पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। वही पोलिंग पार्टी को लेने आयी बस को भी जाने नही दिया व आरोप लगाते हुए बस को भी नही जाने दिया। जिसके बाद सूचने मिलने पर मोके पर भारी पोलिस बल को भेज गया। हंगामा दिया करने वालो को पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बवजुद जब बस को जाने नही दिया तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी को मोके से भगा दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *