उत्तराखंड हरिद्वार

डीएवी स्कूल में शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन

हरिद्वार।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत के विकास के साथ—साथ जनजातियों के सशक्तिकरण की आेर भी ध्यान दिया गया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा सीबीएसई के सहयोग से इसे कार्यकारी रूप दिया जा रहा है। इस कड$ी में सीबीएसई द्वारा निर्देशित प्रदर्शनी का आयोजन डीएवी विद्यालय में किया गया।
मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र शा ी उपकुलपति उत्तरांचल संस्कृत विश्वविद्यालय व एलएमसी सदस्य डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. हिमांशु त्यागी एलएमसी सदस्य, डा. एमएम तिवारी विभाग अध्यक्ष इंजीनियरिंग विभाग गुरुकुल कांगड$ी विश्वविद्यालय, सचिन आहलूवालिया, डा. एके सरकार विशिष्ट अतिथि रहे।
शुक्रवार को पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग  के दिन विद्यार्थियों द्वारा किया गया ग्रीष्मावकाश गृहकार्य तथा सभी विषयों में बनाए गए मॉडलों  को  अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत करने का विचार  प्रधानाचार्य मनोज कपिल का उत्तम विचार रहा। जिससे अभिभावकों  ने अपने बच्चों के शैक्षिक कार्यों के साथ—साथ रचनात्मक और कलात्मक कार्य की भी सराहाना की। विज्ञान, गणित, एआई, सीएस कला विभाग के साथ—साथ अंग्रेजी ,हिंदी व संस्कृत विभाग द्वारा बनाए गए मॉडल भी चर्चा में रहे।
विद्यार्थियों ने सभी विषयों में लगभग 10 से अधिक मॉडल प्रदर्शित किए, जिनकी अभिभावकों द्वारा भरपूर प्रशंसा की गई।
अंग्रेजी विभाग ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से पूरे अंग्रेजी साहित्य को प्रदर्शनी में उतारा। अंग्रेजी व्याकरण को भी सुंदर रूप में प्रस्तुत कर आसान तरीके सिखाए। वर्ल्ड गेम, पजल, फ्लोचार्ट, कमिक्स, तथा डिक्शनरी आदि प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यालय के नवोदित रचनाकारों की अंग्रेजी रचनाएं भी प्रस्तुत की गई।
हिंदी / संस्कृत विभाग ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत  प्रसिद्ध साहित्यकारों,कवियों तथा  शिक्षाप्रद सूक्तियों से साहित्य दर्शन प्रस्तुत किया। कक्षा 10 के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए कार्यकारी मॉडल से दर्शकों को चारों दिशाआें में स्थित चारों धामों के दर्शनने सबको आकर्षित किया। सीबीएसई द्वारा 2018 में आरंभ किए गए सतत विकास के लक्ष्य को भी मॉडल के माध्यम से अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। हिंदी व्याकरण और साहित्य का सुंदर समागम विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चार्ट और मॉडल द्वारा इस प्रदर्शनी में देखने को मिला। बाल रचयिता कक्षा 9 की विद्यार्थी नंदिनी गर्ग की स्वरचित कविताआें की पुस्तक पढ$कर सभी ने सराहना की।
कला विभाग ने पूरे भारत तथा दर्शन को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। विद्यार्थियों द्वारा किए गए क्राफ्ट के काम ने सबको आकर्षित किया। प्रदर्शनी में सामाजिक विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मडल ने वर्षा के पानी का संरक्षण, पवन चक्की जैसे मडल प्रस्तुत करके लोगों को जागरूक किया तथा कठपुतली नृत्य के द्वारा हमारे देश के  इतिहास, जलियांवाला बाग क्रांति,  उत्तराखंड की झांकी तथा जनजातियों के विकास पर मॉडल तथा चार्ट  प्रस्तुत किए।
विज्ञान विभाग द्वारा थर्ड आई फार ब्लाइंड मॉडल प्रस्तुत किया, इसे  भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंस्पायर अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई वाकिंग स्टिक फार ब्लाइंड माडल ने सबको अचंभित कर दिया। गणित विभाग के द्वारा शेप बनाने का फार्मूला, पाइथागोरस थ्योरम,  ट्रिगोमेट्री पार्क आदि लगभग 10 मॉडल प्रस्तुत किए।
कंप्यूटर विभाग ने विद्यार्थियों से एटीएम, रोबोट गूगल मैप आदि के विद्यार्थियों द्वारा कार्यकारी मॉडल बनवाए।
प्रधानाचाय ने कार्यक्रम की सराहना की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *