हरिद्वार। जगजीतपुर मातृसदन रोड शनिदेव चौक पर लगा ख्ंभा हादसे की वजह बन सकता हैं। सडक किनारे खडे इस खंभे में नीचे जर लगने की वजह से ख्ंभा गल चुका है, जो कभी भी निकट बने मकान या सडक पर गिरकर हादसे की वजह बन सकता हैं। चौक के आस पास आबादी होने के चलते बच्चें बुजुर्ग, बडे वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती हैं। कांवड यात्रा के दिनों में शनि चौक से ही कांवडियो के बडे वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किग में भेजा जाता हैं। कांवड मेले को लेकर जिला प्रशासन और मेला प्रशासन के आलाधिकारियों द्वारा समय समय पर समीक्षा बैठके भी की जाती रही हैं। बावजूद इसके विद्युत विभाग ने इस और कोई ध्यान नही दिया हैं। स्थानीय लोगो को कहना है कि कई बार विभागीय कर्मचारियाें को खंभा जर्जर होने की जानकारी दी गई है बावजूद इसके कोई कार्यवाही विभाग द्वारा नही की जा रही है। विभाग द्वारा इस और ध्यान न दिया जाना बडी लापरवाही ही माना जाएगा।














































