Uncategorized

मातृ आंचल आश्रम से भागी दो किशोरी व दो युवती पकड़ी

– दो लड़कियां देहरादून व दो रुडक़ी निवासी
– ज्वालापुर पुलिस ने कनखल पुलिस को सौंपा
हरिद्वार।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रात्रि में चेकिंग के दौरान आश्रम से भाग कर जा रही दो किशोरी व दो युवतियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद संदेह होने पर पकड़ी गई लड़कियों के बारे में पुलिस के व्हाट्सअप ग्रप में जानकारी दी गई। कनखल थाना पुलिस ने संपर्क कर जानकारी दी कि चारों लड़कियां आश्रम से रात्रि में भाग गई थी। आश्रम प्रबंधन की आेर से थाने में जानकारी दी गयी है। सूचना पर कनखल पुलिस ने चारो लड़कियों को आश्रम प्रबंधन को सौंप दिया। दो लड़कियां देहरादून की रहने वाली हैं।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में गत रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। करीब प्रात: चार बजे सीतापुर पर चार लड़कियां आ रही थी। पुलिस कर्मियों को देख कर वह घबरा गई। संदेह होने पर रोक कर पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पायी। पूछताछ में युवतियों ने अपने नाम निध्वी पुत्री विनोद शर्मा निवासी आकाशदीप फेस—3 रुडकी, खुशबू निवासी धनोरी थाना पिरान कलियर, जनप्रीत कौर पुत्री गुरप्रीत सिंह व बानी शर्मा माता का नाम रिंकी शर्मा निवासीगण ब्रह्मपुरी निरंजनपुर पटेल नगर देहरादून बताया। लड़कियों के बारे में पुलिस के व्हाट्सअप ग्रुप में जानकारी दी गई। ग्रुप में सूचना प्रसारित होने पर कनखल थाना पुलिस से संपर्क कर सूचना दी कि चारों लड़कियां जगजीतपुर स्थित मातृ आंचल आश्रम अनाथालय से गत रात्रि में भागी हुई हैं। कनखल पुलिस ने चारों लड़कियों को आश्रम के प्रबंधन को सौंप दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *