हरिद्वार

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गाय को उपचार के लिए भेजा गौशाला

हरिद्वार।
शंकराचार्य चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक गाय घायल हो गई। घायल गाय को तडपते हुए देख पुलिसकर्मियों ने गाय को उपचार के लिए वीर भगत सिंह सेवा मिशन ट्रस्ट गौशाला में पहुंचाया। शंकराचार्य चौक पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल वीर सिंह और होमगार्ड सुमित कुमार ने घायल गाय को गौ सेवकों से संपर्क कर उपचार के लिए गौशाला पहुंचाया।
थाना कनखल क्षेत्र के शंकराचार्य चौक के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। गाय को तडपता छोडकर वाहन चालक फरार हो गया। घायल गाय को तडपता हुए देखकर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल वीर सिंह का दिल पसीजा और उन्होंने होमगार्ड सुमित कुमार की मदद से घायल गाय को उपचार के लिए वीर भगत सिंह सेवा मिशन ट्रस्ट गौशाला में पहुंचाने का प्रबंध किया। उन्होंने वीर भगत सिंह सेवा मिशन ट्रस्ट गौशाला के गौ-सेवकों से संपर्क कर मौके पर बुलवाकर घायल गाय को उपचार के लिए लोडर से गौशाला में पहुंचाया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बेजुबान गाय की मदद करने के लिए पुलिस के कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कांस्टेबल वीर सिंह और होमगार्ड सुमित कुमार ने स्थानीय जनता से अपील की है कि सड$कों पर घूम रहे बेजुवान जानवरों को देखकर ही वाहन चलाए। जिससे कोई भी बेजुवान जानवर घायल न हो। यदि गलती से किसी वाहन की चपेट में आकर कोई जानवर घायल हो जाता है, तो उसको पास के पशु चिकित्सालय में उपचार अवश्य कराए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *