-आरबीएसके कार्यकम से सम्बन्धित समस्याओं एवं प्रगति पर विस्तापूर्वक समीक्षा की जायें: कोण्डे
हरिद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आरबीएस के कार्यकम की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आरबीएसके कार्यकम के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई। आरबीएसके कार्यकम की ब्लाक स्तर पर प्रतिमाह समन्वय बैठक आयोजित किये जाने, आरबीएसके कार्यकम से सम्बन्धित समस्याओं एवं प्रगति पर विस्तापूर्वक समीक्षा की जायें। जिसमें चिकित्सा अधीक्षक, ब्लाक शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ एवं आरबीएसके टीम प्रतिभाग कर अपनी आख्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार को उपलब्ध करायेंगी। आरबीएसके कार्यकम के अन्तर्गत सभी समस्त सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में अग्रिम यात्रा भ्रमण के अनुसार ही स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाये। आरबीएसके कार्यकम के अन्तर्गत सन्दर्भित किये जा रहे बच्चों का समय पर फोलोअप किया जाये एवं उनको कार्यकम का अधिक से अधिक लाभ प्रदान किया जाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। आरबीएस के कार्यक्रम की बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी, आरबीएसके, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, एनएचएम, समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्तं सीडीपीआें, समस्त चिकित्सा अधिकारी, आरबीएसके एवं आरबीएसके प्रबन्धक के द्वारा प्रतिभाग किया गया।