Uncategorized

कांग्रेसियों ने आयकर के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

हरिद्वार।
जिला महानगर कांग्रेस द्वारा आयकर कार्यालय के बाहर आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपना कर लोकतंत्र को कुचलना चाहती हैं, जिसे कांग्रेस जन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व विधायक रामयश सिंह और राजबीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है जिसके कारण विपक्षी पार्टियों को इनकम टैक्स, ईडी की रेड कर अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है। महेश प्रताप राणा और महानगर महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स विभाग का दुरूपयोग कर रही है, जिसका खामियाजा 2024 में भाजपा को भुगतना पडेगा, नईम कुरैशी और महानगर महासचिव कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार इलेक्टोरल बॉण्ड बैन होने से बौखलाई हुई हैं, जिसके कारण ऐसे अनैतिक कार्य कर रही हैं।
प्रदर्शन करने वालो में महानगर महासचिव इसरार सलमानी, महासचिव शहाबुद्दीन अंसारी, महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, ब्लाक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, जतिन हाण्डा, दिनेश वालिया, मनीराम बागडी,मोहन सिंह राणा, गुलबीर सिंह, यशवंत सैनी,बीएस तेजियान,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना ,तुषार कपिल, मधुकांत गिरि, मण्डलम अध्यक्ष शिवम नैथानी,दीपक गौनियाल, हरजीत सिंह, राजेन्द्र जाटव, अरूण राघव, नवीन सैंस,समर्थ अग्रवाल, अमन गौड, जितेन्द्र सिंह,जय प्रकाश जेपी,सौरभ सैनी, पार्षद सुहैल कुरैशी,रियाज अंसारी, सद्दीक गाडा, नकुल माहेश्वरी, आशीष भारद्वाज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *