Uncategorized

नगर निगम भूमि घोटले के विरोध में 3 जून को विशाल प्रदर्शन करेंगी कांग्रेस

हरिद्वार।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय में 3 जून को नगर निगम में हुए जमीन घोटाले के विरोध में धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि नगर निगम में हुए भूमि घोटाले में भाजपा सरकार बड़े अधिकारी और सफेदपोश नेताओं का नाम न उजागर कर संरक्षण दे रही है। जिसके विरोध में आगामी 3 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा धरना प्रदर्शन में शामिल होकर इस भ्रष्टाचार की लड़ाई को बल देंगे। साथ ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे युवा नेता वरुण बालियान और महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वंदना कटारिया स्टेडियम मामले में सरकार को बैकफुट पर लाने के लिए स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकर्रम अंसारी और गुरजीत लहरी ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में आगामी 3 जून को आयोजित धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में 2२४ में हुए जमीन घोटाले के मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा,दिनेश वालिया, पुनीत कुमार,शहाबुद्दीन अंसारी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सुनील कुमार सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू,पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी, सद्दीक गाड$ा,अजय गिरी, अरूण राघव,कामेश्वर सिंह यादव, बीपीएस तेजियान,आेम मलिक,करन सिंह राणा, विकास सिंह,अशोक गुप्ता, सोनू शर्मा,आशू श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, प्रहलाद सिंह चौहान, हिमांशु राजपूत,राघव सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *