Uncategorized

सीएम ने एसपी क्राइम समेत ग्यारह को किया सम्मानित

हरिद्वार।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद की एसपी क्राइम एवं यातायात रेखा यादव समेत ग्यारह पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। विशिष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान मिलने से हरिद्वार पुलिस का गौरव भी बढ$ा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सम्मानित होने वाले सभी अधिकारी व जवानों को बधाई देते हुए हौंसला अफजाई की है।
स्वतंत्रता दिवस अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशिष्ट कार्य के लिए एसपी क्राइम रेखा यादव व आरक्षी धीरेंद्र सिंह चौहान को  सराहनीय सेवा पदक से नवाजा।  सेवा आधार व विशिष्ट कार्य करने पर डीजीपी अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल, उप निरीक्षक मनोहर भंडारी, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, गीतम सिंह, महिला हेड कांस्टेबल शर्मिला बिष्ट, कांस्टेबल निर्मल सिंह रांगड, सतीश  नौटियाल, राजेन्द्र सिंह को सेवा सम्मान चिन्ह दिया। इसके साथ ही एसआई प्रवीण कुमार को सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होकर जनपद पुलिस का गौरव बढ़ाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार में बतौर पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध श्रीमती रेखा यादव को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक सम्मानित किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *