Uncategorized

जिलाधिकारी व एसएसपी से वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार वापस लेते हुये 15 दिन का समय दिया

रजिस्ट्रार, कानूनगो, उप राजस्व निरीक्षकों की हडताल खत्म

हरिद्वार।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कलक्ट्रेट में जनपद के रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों की विगत 16 जुलाई को रूडकी में पानी की निकासी के दौरान हुई मारपीट से जुड$े पार्षद सचिन चौधरी प्रकरण पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अब तक इस प्रकरण में जो कार्रवाई की गयी, के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों को जानकारी दी। आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अतिवृष्टि की वजह से आई हुई आपदा की इस घड$ी में अपना पूरा सहयोग प्रदान करने को कहा। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर आपदा की स्थिति को देखते हुये रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार वापस लेते हुये 15 दिन का समय दिया तथा इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसडीएम पूरण सिंह राणाा, उत्तराखण्ड रजिस्ट्रार कानूनगों संघ के प्रान्तीय महामंत्री मनोज पाण्डेय, जिला अध्यक्ष अमरीष शर्मा, महामंत्री आलोक खरे, उत्तराखण्ड लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल, महामंत्री अनूज, जिला अध्यक्ष संग्रह अमीन संघ शशिपाल, महामंत्री मनोज बढ$ाकोटी, चकबन्दी लेखा संघ के जिला अध्यक्ष बंगाल सिंह, रोहित पाल, देवेन्द्र चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *