Uncategorized

कटारपुर् मे जान लेवा हमले का आरोपी दबोचा, तमंचा बरामद

पथरी।

थाना पुलिस ने बहुचर्चित कटारपुर फायरिंग प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी अनुज पुत्र पोपिंद्र (20 वर्ष, निवासी ग्राम कटारपुर, थाना पथरी) को भट्टा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
घटना 25 सितंबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने गांव के ही अर्जुन पुत्र सुरेंद्र पर जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से फायर किया था। इस हमले में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां वह अभी उपचाराधीन है।
घायल अर्जुन की पत्नी की तहरीर के आधार पर थाना पथरी में मुकदमा संख्या 536/25, धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 109, 61(2) बीएनएस के तहत अनुज सहित सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर मुख्य आरोपी अनुज को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। जांच में पता चला कि एक पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद अनुज ने अर्जुन पर फायरिंग की थी।
अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *