हरिद्वार।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व )सहायक रिटर्निंग अफिसर(जिला योजना समिति) बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में जनपद हरिद्वार के जिला योजना समिति के 19 सदस्यों के निर्वाचन कराये जाने हेतु एक जुलाई को 19 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये, जिनकी जांच का कार्य 3 जुलाई को जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला योजना समिति द्वारा जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष रोशनाबाद हरिद्वार में पूर्ण किया गया, जो कि सभी नाम—निर्देशन पत्र सही पाये गये।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व )सहायक रिटर्निंग अफिसर (जिला योजना समिति) ने बताया कि 4 जुलाई को नाम वापसी की तिथि व समय तक कोई नामांकन वापस नही हुयें तद्परान्त निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला योजना समिति हरिद्वार के 19 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।




















































