उत्तराखंड हरिद्वार

सुभाष बने लेखपाल संघ के अध्यक्ष

हरिद्वार।
उत्तराखंड लेखपाल संघ हरिद्वार तहसील के चुनाव संयोजक संदीप सैनी व पर्यवेक्षक मनीष गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमें लेखपाल सुभाष कुमार चौहान को सर्वसम्मति से हरिद्वार तहसील लेखपाल संघ का अध्यक्ष चुना गया।
हरिद्वार तहसील के मीटिंग हाल में लेखपाल संघ हरिद्वार इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उत्तराखंड लेखपाल संघ तहसील हरिद्वार की कार्यकारणी का गठन किया गया। अध्यक्ष सुभाष कुमार चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रीता पांडे, मंत्री रविकांत, उपमंत्री उमा सुतर कोषाध्यक्ष नरेश सैनी, आडिटर सुरेंद्र कुमार को चुना गया। उत्तराखंड लेखपाल संघ कार्यकारी चुनाव में पर्यवेक्षक मनीष गुप्ता व संयोजक संदीप सैनी की देखरेख में किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चौहान ने हाल में उपस्थित सभी लेखपालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसका निर्वहन किया जाएगा। समय—समय पर संघ के सदस्यों द्वारा उठाए जाने वाली मांगों को ले संग का पक्ष मजबूत किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सुभाष चौहान को संघ के सभी सदस्यों ने एकमत होकर चुना है व्यवहार कुशल और संघ के प्रति निष्ठावान सदस्य हैं। इस अवसर पर लेखपाल संघ कुलदीप चौहान बृजभूषण सुभाष जैमिनी आदि ने नवनिर्वाचित कार्यकारणी पदाधिकारिया को शुभकामनाए दी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।