चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर हरिद्वार शाखा ने की गौ सेवा, वृक्षारोपण और जनसेवा का आगाज
हरिद्वार। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के उपलक्ष्य में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की हरिद्वार शाखा ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत गौ सेवा एवं वृक्षारोपण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम, भगत सिंह चौक के निकट स्थित गौशाला में गौ सेवा से हुई। शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निराश्रित, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के लिए दवाइयों, फलों, हरे चारे तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर घायल एवं असहाय गौवंश की वर्षों से सेवा कर रहे श्री पवन भगवा के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
इसके बाद एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। शाखा की ओर से कार्यक्रम में सहयोग के लिए प्रो. सुनील बत्रा का आभार व्यक्त किया गया।
शाखा के अध्यक्ष सीए अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित बच्चों की शिक्षा के समर्थन में विशेष पहल तथा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों एवं नागरिकों से इन जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम में सचिव सीए प्रखर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए वासु अग्रवाल, सीए अनिल जैन, सीए अनिल कुमार जैन, सीए विकास बंसल, सीए राकेश तनेजा, सीए चित्रा नाहटा, सीए रोहित खुराना, सीए अंकित वर्मा, सीए अर्पित वर्मा, सीए अमन भारद्वाज, सीए योगेश सचदेवा, सीए आशुतोष पांडेय, सीए श्याम अरोड़ा, सीए सुमीत अग्रवाल, सीए अंशुल अग्रवाल, सीए सौरभ अग्रवाल, सीए करण ध्यानी सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाज सेवा, गौ संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर जनहितकारी कार्य करते रहने का संकल्प लिया।














































