– उच्च न्यायालय ने दो मामलों को खारिज नहीं किया
-पूर्व विधायक नायले के आदेशों को तोड़ मरोड़ कर मीडिया के सामने प्रस्तुत कर रहे है: देशराज
हरिद्वार ।
पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ ने बीते गुरुवार को प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता कर अपने ऊपर चल रहे मुकदमो के खत्म होने की जानकारी दी थी, साथ ही सफाई दी थी कि उन्होंने किसी भी नेता की छवि को धूमिल करने का प्रयास नहीं किया है। जिस पर आज पलटवार करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने पत्रकार वार्ता में सुरेश राठौड़ पर आरोप लगाए।
श्री गुरु रविदास विश्वमहापीठ भारत एवं उत्तराखंड इकाई के पदाधिकारियों प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर जमकर आरोप लगाए। संगठन के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार और राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि राठौर ने भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम की छवि धूमिल करने का प्रयत्न किया। साथ ही देशराज कर्णवाल ने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट की एक पीठ ने पूर्व भाजपा विधायक पर चल रहे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस जांच आगे जारी रखने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अंतरिम संरक्षण आदेश रद्द करते हुए मामले की गंभीरता पर संदेह जताया और पुलिस से वैधानिक कार्रवाई करने को कहा है। उच्च न्यायालय ने दो मामलों को खारिज नहीं किया, बल्कि समान धाराओं के कारण उन्हें अन्य मामलों के साथ मर्ज किया है। जबकि पूर्व विधायक नायले के आदेशों को तोड़ मरोड़ कर मीडिया के सामने प्रस्तुत कर रहे है।

















































