हरिद्वार।
श्यामपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले पड$ोसी पर जानलेवा हमला कर चाकू मारकर घायल करने वाले तीन भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो आरोपी बाप—बेटे फरार है। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है। आरोपितों ने पड$ोसी को चाकू मारकर घायल करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिनकी निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद किया। हमले में घायल पीडि़त की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पकड़े गए आरोपितोंं का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि श्रीमती प्रमिला देवी पत्नी विपिन कुमार निवासी सजनपुर ने थाने में तहरीर दी कि उसके पति विपिन का पड$ोसी पुष्पेन्द्र व उनके बेटों से झगड$ा हो गया था। पुष्पेन्द्र व उसके चार बेटों अवनीश, शिवम, निशु, गोलू उर्फ चेनी ने मिलकर उनके पति विपिन पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया। जहां पर उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसके पति को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जहां पर उसके घायल पति का उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीडि$ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपितों की धरपकड$ शुरू कर दी। घटना के बाद से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी बाप—बेटे फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी भाईयों अवनीश, निशू व अंश उर्फ चेनी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाप—बेटे फरार होने मे कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। पुलिस फरार दोनों आरोपित बाप—बेटे की तलाश कर रही है। मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

















































