उत्तराखंड हरिद्वार

पत्रकार की मौत पर दी श्रद्धांजलि

बहादराबाद।
दैनिक अखबार के पथरी संवाददाता नितिन कुमार गुड्डू के अचानक निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड$ गई। युवा पत्रकार को गत दिवस दिल का दौरा पड़ा था। जिस कारण उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। काफी प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका। आज दोपहर उनके निज निवास गांव तेल्लीवाला में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें प्रेस क्लब के लोगों में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रेस क्लब ने एक बैठक कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मन रखकर उनके बारे में चर्चा की। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा,परमिंदर नारायण, बीबी चंदेल, डा. अर्जुन नागयान, हितेश चौहान, हनी कथूरिया,प्रमोद कुमार गौतम, मित्र पाल,संजय लांबा, सुखदेव सिंह निर्भय,नवनीत शर्मा,आशीष शर्मा आदि अनेक पत्रकार श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *