उत्तराखंड हरिद्वार

डीएफओ कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर धरना देंगे वन कर्मचारी

हरिद्वार।
अपनी मांगों को लेकर वन कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है।  शुक्रवार से भर्ती नियमावली में संशोधन, पदोन्नति सहित कई मांगों को लेकर वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ की आेर से कार्य बहिष्कार कर काली पट्टी बांधकर डीएफआे कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा  इसको लेकर कर्मचारियों ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मोहन चंद्र जोशी को ज्ञापन सौपा है। वन आरक्षी संघ के उपाध्यक्ष दुष्यंत सैनी ने कहा कि कर्मचारी अपने सम्मान के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने वर्ष 2१८ में लागू वन दरोगा भर्ती नियमावली को संशोधित करते हुए 2016 से पूर्व की भर्ती नियमावली को लागू करने और वन दरोगा पदों पर वन आरक्षी की शत प्रतिशत पदोन्नति करने सहित कई मांगों को लगातार उठाते आ रहे हैं। महामंत्री ठाकुर सत्यवीर सिंह और प्रचार मंत्री राहुल नेगी ने कहा कि वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी विभाग की रीढ हैं। उन्हें सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने के लिए उनके कंधे पर एक स्टार दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर ही शुक्रवार से कार्य बहिष्कार कर काली पट्टी बांधकर डीएफआे कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय कर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अजीत सिंह, राहुल नेगी, अभिषेक नौटियाल, करुण सैनी, मोनू कुमार, वैभव सिंगल, कविंदर, सुमित सहित वन आरक्षी कर्मचारी उपस्थित रहे आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *