उत्तराखंड हरिद्वार

पॉप सिंगर हनी सिंह पहुँचे पतंजली

हरिद्वार।
मशहूर रैपर, संगीत निर्माता व पंजाबी पॉप ङ्क्षसगर हनी ङ्क्षसह का मंगलवार को पतंजलि योगपीठ आगमन हुआ। जहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष स्वामी रामदेव तथा महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व पतंजलि योगपीठ पहुँचने पर आचार्य जी ने गायक हनी ङ्क्षसह का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि हनी ङ्क्षसह संगीत की दुनिया में बड$ा नाम है। उन्होंने भारतीय संगीत को नए आयाम दिए हैं। स्वामी जी ने कहा कि तनाव व अवसाद में संगीत औषधि के समान है।
भेंटवार्ता में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि रैप तथा पॉप ङ्क्षसगर के तौर पर पहले विदेशी गायकों को ही पहचान मिलती थी। हनी ङ्क्षसह ने रैपर के तौर पर भारतीय संगीत को नई पहचान दी है।
इस अवसर पर हनी ङ्क्षसह ने पतंजलि द्वारा संचालित विविध गतिविधियों का अवलोकन कर कहा कि स्वामी जी तथा आचार्य जी के दिशानिर्देशन में पतंजलि योगपीठ समाज व राष्ट्र लिए अग्रणी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगीत व गायन एक कला है जिसको आज आजीविका के मुख्य साधन के रूप में भी देखा जाता है। यह देखकर प्रसन्नता हुई कि जहाँ एक आेर पतंजलि विश्वविद्यालय में संगीत को प्रमुखता के साथ पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है वहीं पतंजलि के अन्य शिक्षण संस्थानों- पतंजलि गुरुकुलम् तथा आचार्यकुलम् में विद्याॢथयों को भी संगीत का अभ्यास कराया जाता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *